केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी के समक्ष ली भाजपा की सदस्यता
खनियाधाना: हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस के नेताओं में खनियाधाना में भगदड़ मची हुई है वही खनियाधाना नगर परिषद के पार्षदों में भी अब भगदड़ मचने लगी है जानकारी के अनुसार पिछोर विधानसभा में 30 वर्ष से कांग्रेस का कब्जा था वही 6 बार से लगातार केपी सिंह कक्का जू चुनाव जीत रहे थे वहीं इस बार पिछोर विधानसभा का अजय किला चंबल टाइगर कहलाने वाले प्रीतम सिंह लोधी ने किला जीत कर भाजपा को बढ़त बना दी है अब ऐसे में जैसे ही भाजपा से विधायक प्रीतम सिंह लोधी बने तभी से कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं नेताओं की भगदड़ देखने को मिल रही है वही आज खनियाधाना नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सज्जाद अली सहित दो पार्षदों के पति आशीष जैन जेनू एवं मुस्ताक अली ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है बताया जा रहा है कि और जो भी कांग्रेस के पार्षद है वह भी बराबर पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी से संपर्क बनाए हुए हैं वह भी जल्द भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व प्रीतम सिंह लोधी के समक्ष भाजपा की सदस्यता के बाद से नगर परिषद पूर्व उपाध्यक्ष सज्जाद अली और दोनों पार्षद पतियों की फोटो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं और साथ ही बधाई भी आ रही हैं वही भाजपा के वरिष्ठ नेता रहीस यादव ने आशीष जैन जेनू के घर पहुंच कर गमछा एवं श्रीफल देकर बधाई दी है.

भाजपा की रीति नीति को देख कोंग्रेस के पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष सहित पार्षद पतियों ने ली भाजपा की सदस्यता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment