हनुमान मंदिर में मोबाइल पर देखा प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम
अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में दुल्हन की तरह सजी शिवपुरी
जगह जगह राम भक्तों ने लगाए भंडारे राममय हुआ शहर
शिवपुरी: सिंधिया राजवंश की ग्रीष्मकालीन राजधानी शिव की नगरी शिवपुरी में 22 जनवरी की सुबह से श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव देखते ही बन रहा है। राम भक्तों ने शिव की नगरी शिवपुरी को दुल्हन की तरह सजा दिया है।अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रविवार की देर शाम को ही सिंधिया राजवंश के मुखिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी पहुंच गए थे। वही दूसरी ओर सम्पूर्ण शहर एक बार से फिर दिवाली मनाने को आतुर हैं। हर गली, मोहल्ले, चौबारे, चौराहे, रास्ते श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार हैं। दिन से लेकर रात तक उत्सव की तयारी हैं, जगह जगह प्रसादी के वितरण होंगे, नगर दुल्हन सा सजा दिया गया हैं। हर जगह मेरे राम आयेंगे की ध्वनि गुंजायमान हैं। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी में मौजूद रहे। उन्होंने माधव चौक चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। यहां केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को मोबाइल में लाइव देखा।इस मौके पर उनके साथ शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा समेत बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिवपुरी में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सिंधिया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment