शिवपुरी: जिले में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन बेख़ौफ़ तरीके से बदस्तूर जारी है। बता दे की करैरा तहसील के साथ-साथ बदरवास तहसील क्षेत्र में भी नदियों से अवैध रूप से रेत का उत्खनन व परिवहन बिना किसी डर भय के किया जा रहा है।
बदरवास तहसील क्षेत्र के सिंध नदी पर घुरवार घाट से एक वीडियो सामने आया है जहां आधा दर्जन से भी ज्यादा ट्रैक्टर ट्रॉली दिनदहाड़े रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन करने में जुटे हुए हैं वीडियो आज शुक्रवार की दोपहर का ही बताया गया है। वीडियो घुरवार पुल से बनाया गया है। जहां पुल के दोनों ओर सिंध नदी की रेत को ट्रैक्टर की ट्राली में भरा जा रहा है।
किसान परेशान माफियाओं की मौज
बता दे की सिंध नदी पर बने स्टॉप डैम के गेट को खोलकर पहले रेत माफियाओं के द्वारा नदी का पानी खाली कर दिया जाता है इसके बाद पानी उतरने के बाद रेत का उत्खनन कर रेत का परिवहन किया जाता है। वहीं स्टॉप डैम के हटने के बाद नदी का पानी खाली होने के चलते किसानों को फसलों के लिए पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी लिलवारा घाट, रेंझाघाट से अवैध रूप से रेत के उत्खनन के वीडियो सामने आ चुके हैं और शनिवार को दोबारा एक बार घुरवार घाट पर सिंध नदी से रेत माफियाओं का एक वीडियो सामने आया है।
इस मामले में बदरवास तहसीलदार प्रदीप भार्गव ने तत्काल घाट पर जाकर जांच करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि बीते रोज उनके द्वारा रेंझाघाट से एक अवैध रेत से भरे हुए ट्रैक्टर-ट्राली की जब्ती की कार्रवाई की गई थी।

रेत माफिया मस्त: सिंध नदी के पानी को खाली कर दिनदहाड़े रेत का उत्खनन व परिवहन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment