शिवपुरी: जिले की खनियाधाना जनपद के बामौरकला पंचायत में शनिवार को पंचायत और पुलिस महकमे ने मिलकर बामौरकला के बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए दुकानों के सामने से अतिक्रमण को हटाया गया।
गौरतलब है कि बामौरकलां में वर्षों से बाजार के मुख्य मार्ग पर दुकानदारों की तरफ से सामान रखकर मार्ग को सकरा कर दिया था। इसके बाद भी दिनों दिन बाजार में अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा था।
जिससे जाम के हालात बनने से लोगो का पैदल निकलना भी मुश्किल होता था। आज ग्राम पंचायत सचिव मनमोहन शर्मा की ओर पुलिस को आवेदन दिया गया था। इसके बाद ASI दिनेश पांडे ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को समझाईश दी और अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की बात कही।
जिस पर दुकानदारों की तरफ से अतिक्रमण हटा लिया गया। इसके बाद भविष्य में फिर से अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई। ऐसा करने वालों के सामान जब्त कर कानूनी कार्रवाई की भी बात कही गई।

पंचायत और पुलिस विभाग ने मिलकर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान: दुकानों से हटाया गया अवैध कब्जा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment