शिवपुरी: जिला अस्पताल में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी का जन्म प्रमाणपत्र बनाने के एवज में रिश्वत लेते हुए का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें महिला कर्मी व्यक्ति से 100 रुपये लेते हुए दिखाई दे रही है। जब इसकी लिखित शिकायत की गई तो एक और व्यक्ति भी सामने आया और उसने 400 रुपये रिश्वत देने की बात कही। सिविल सर्जन ने मामले को संज्ञान में लेकर तीन सदस्यीय जांच दल गठित कर कार्रवाई करने की बात कही है।
अमरपुर टपरियन कोलारस के रहने वाले संतान सिंह कुशवाह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने बेटी काव्या कुशवाह के जन्म प्रमाणपत्र को डिजिटल बनवाने के लिए जिला अस्पताल में आवेदन किया था। इस पर वहां पदस्थ संगणक ने कहा कि 100 रुपये दे दो तो एक दिन में प्रमाणपत्र दे दूंगी, नहीं तो 25 दिन लगेंगे। इस पर संतान सिंह ने 100 रुपये दे दिए और इसका वीडियो भी बना लिया। महिला कर्मी का नाम दीपशिखा तिवारी बताया गया है। इसे शिकायत के साथ अधिकारियों को सौंपा गया है। वायरल वीडियो में संतान सिंह महिला कर्मी को पर्स से निकालकर 100 रुपये दे रहा है। इसके बाद महिला कर्मी कहती है कि कल आ जाना एक बजे के बाद।

जिला अस्पताल में बर्थ सर्टिफिकेट के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment