Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में कायाकल्प टीम का निरीक्षण जिला अस्पताल में चाक चौबंद नजर आई व्यवस्थाएं / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला अस्पताल में शुक्रवार को कायाकल्प अभियान की टीम ने निरीक्षण किया। हालांकि टीम के निरीक्षण के एक दिन पहले से ही जिला अस्पताल में विशेष साफ सफाई की गई। वहीं मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई गई। वहीं वार्डों में डस्टबीन भी रखे गए। जबकि आम दिनों से सफाई व्यवस्था लचर रहती है। टीम में शामिल सदस्यों ने स्टाफ नर्सों से मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं और काया कल्प के विषय मे जानकारी ली।इस दौरान टीम ने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।
टीम में शामिल डॉक्टर अरुण त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश स्तर पर जिले के अस्पतालों पर पहुंचकर टीम की ओर से साफ सफाई, ऑफिस मेंटेनेंस सहित विभिन्न आठ प्रकार के मापदंडों का निरीक्षण किया जाता है। क्या कमियां है और क्या अच्छाई है इन सभी को देखा जाता है। इस दौरान टीम के सदस्यों ने चिकित्सालय की साफ-सफाई, संक्रमण से बचाव और रख-रखाव की स्थिति को देखा और इसे और अधिक बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए। टीम द्वारा चिकित्सालय के कायाकल्प अवार्ड योजना से संबंधित समस्त दस्तावेजों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि टीम साफ-सफाई व रख-रखाव के आधार पर अस्पताल की ग्रेडिग कर इसकी रिपोर्टिंग सरकार को सौंपेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!