शिवपुरी-झांसी लिंक रोड खराब होने के चलते देहात थाना क्षेत्र के घसारई के घाट पर गुरुवार की शाम एक डंपर के पिछले दो टायर अलग हो गए। इस घटना में डंपर खाई में गिरने से बाल-बाल बच गया। इसके साथ ही डंपर के बीच सड़क पर खड़े रहने से जाम हालात रहे और ट्रेफिक रेंगते हुए निकला। बता दें कि शिवपुरी-झांसी लिंक रोड सालों से खराब पड़ी है। जिसके चलते अक्सर छोटे-बड़े वाहन क्षतिग्रस्त और दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम शिवपुरी से चलकर एक डंपर (MP33H1747) करैरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान घसाराई के घाट पर डंपर के पिछले दो पहिये डंपर से निकलकर अलग हो गए।
हरेंद्र कुशवाह ने बताया कि आए दिन इस मार्ग से गुजरना पड़ता है। इस खराब मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके है जिससे यहां गुजरने वाले सभी लोगों को परेशानियों का सामना करना पढ़ता है। इस मार्ग पर वाहन क्षतिग्रस्त के साथ साथ दुर्घटना का भी शिकार हो रहे है साथ ही इस मार्ग से गुजरने वाले बाइक सवार गड्ढों की वजह से गिरकर घायल भी हो रहे हैं।
शिकायत के बाद लीपापोती कर छोड़ दी जाती है सड़क
साल 2021 में बने बाढ़ के हालतों में यह सड़क उखड़ गए थी। इसके बाद इस सड़क को अब तक नहीं बनाया गया है। जब इस मार्ग के हाल सुधारने के मांग उठती है या फिर कोई वीआईपी मूवमेंट इस मार्ग से होने वाला होता है तब उस वक्त इस मार्ग के बड़े बड़े गड्ढों को कोपरा और मिट्टी डाल कर भर दिया जाता हैं। इसके बाद कुछ ही दिनों में सड़क के हालात जस की तस हो जाते है।
बता दें कि बांकड़े मंदिर से मझेरा रोड तक इस मार्ग पर धूल का गुबार छाया रहता है इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी सीधा पढ़ रहा है। इसके बावजूद इस मार्ग की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

घसारई घाट पर डंपर के टायर निकले: खाई में गिरने से बचा, शिवपुरी-झांसी लिंक रोड खराब होने से हुआ हादसा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment