Press "Enter" to skip to content

गैंगरेप पीड़िता छात्रा के परिजनों से मारपीट, महिला थानेदार और पुलिसकर्मियों पर आरोप, एसपी से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में गैंगरेप पीड़िता छात्रा के मां-बाप और चाचा के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।गुरुवार को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई गई है।
गैंगरेप पीड़िता छात्रा के मां-बाप और चाचा के साथ मारपीट किए जाने का ये पूरा मामला भौंती थाने का है। आरोप है कि गैंगरेप का शिकार हुई छात्रा के परिजनों से एक महिला पुलिस अधिकारी और कुछ पुलिसकर्मियों ने कमरे में बंद कर पट्टों से मारपीट की है। घटना की शिकायत पीड़ित परिवार ने एसपी ऑफिस में दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार भौंती थाना क्षेत्र से करीब 2 माह पूर्व एक 16 साल की नाबालिग लड़की का 3 लोगों द्वारा अपहरण किया गया था जिसके बाद उसके साथ अपहरणकर्ता भगवत उर्फ भोला पुत्र सिरनाम परिहार और पवन तिवारी ने गुजरात के अहमदाबाद में लगातार 2 माह तक उसके साथ गैंगरेप किया। तबीयत खराब होने पर आरोपी लड़की को अहमदाबाद से भौंती छोड़कर भाग गए। आरोप है कि पुलिस ने लड़की को मेडिकल नहीं कराने की सलाह दी थी। जिसके बाद इसकी शिकायत शिवपुरी एसपी ऑफिस सहित सीडब्ल्यूसी में आवेदन देकर दर्ज कराई गई।जिस पर नाबालिग छात्रा 2 माह की प्रेग्नेंट निकली।
आरोप है कि गैंगरेप पीड़िता छात्रा के परिजनों द्वारा एसपी ऑफिस और सीडब्ल्यूसी में शिकायत करने से नाराज़ एक महिला पुलिस अधिकारी ने छात्रा के मां-बाप और चाचा के साथ मारपीट की है। पीड़िता के परिजनों ने इस मामले में एसपी ऑफिस में आवेदन देकर महिला पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!