Press "Enter" to skip to content

पनडुब्बी मोटर चोरी करने वाले शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 3 पनडुब्बी मोटर 1 बाइक जब्त 2 चोर गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की सुभाषपुरा थाना पुलिस ने पनडुब्बी मोटर चोरी करने वाले शातिर चोरों को मय मोटरसायकल के गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी सुभाषपुरा कुसुम गोयल ने बताया कि चोरी के एक मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने अभिषेक पुत्र घनश्याम मोगिया जाति पारदी उम्र 22 साल निवासी शिकारीपुरा थाना गोपालपुर जिला शिवपुरी एवं सुनील पुत्र पुन्ना मोगिया जाति पारदी उम्र 35 साल निवासी शिकारीपुरा थाना गोपालपुर जिला शिवपुरी को पुलिस हिरासत में लिया।
पूछताछ करने पर आरोपियों की कब्जे से 3 पनडुब्बी मोटर मय मोटरसायकल क्रं.MP 33 MZ 0725 जप्त किया गया। जिसकी कीमत 95000 आंकी गई
शातिर चोरों को पकड़ने में थाना प्रभारी सुभाषपुरा कुसुम गोयल, आर के सगर,महेशदत्त शर्मा,अनिल कुमार,अभय सिंह,विमल बोहरे,धर्मेन्द्र शर्मा,प्रशांत गुर्जर,रविन्द्र शर्मा,पवन कुमार,अर्जुन जाट,प्रीति राठौर और दामोदर भार्गव,की अहम भूमिका रही ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!