Press "Enter" to skip to content

ओरछा धाम के लिए निकली खनियाधाना से युवाओं की साइकलिंग टीम / Shivpuri News

शिवपुरी: खनियाधाना से सुबह सुबह भयंकर सर्दी में युवाओं से भरी 12 सदस्य साइकिल टीम ओरछा धाम के लिए निकल पड़ी जिसमें साइकिल टीम के अध्यक्ष ने बताया कि यह टीम 12 सदस्यीय एक संदेश देना चाहती है जिसमें युवाओं के लिए उन्होंने बताया कि सभी लोग स्वस्थ रहें निरोग रहे साइकिल का प्रयोग करें क्योंकि आधुनिक दौर में इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में युवा आए दिन कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहा है दरअसल आपको बता दें कि यह टीम पिछले दो-तीन वर्षों से सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागृत करने का प्रयास कर रही है कहीं योग शिविर लगाकर कहीं साइकिल टीम के माध्यम से लोगों को स्वस्थ निरोगी रहने का प्रयास करने का संदेश दे रही है इसी क्रम में मनीष जैन ने बताया कि कि व्यक्ति जब स्वस्थ और निरोगी रहेगा तभी वह संपत्ति और संसाधनों का उपभोग कर पाएगा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है इस धार्मिक भावना के अनुसार वह ओरछा धाम सरकार के दर्शन करेंगे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!