Press "Enter" to skip to content

गर्ल्स हॉस्टल से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगा ले गया युवक, मां-बाप ने एसपी से लगाई मदद की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गर्ल्स हॉस्टल से 10 दिन पहले एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। लड़की के घर वालों को घटना का पता दो दिन बाद चला जब वह लोग गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे इसके बाद इसकी रिपोर्ट पिछोर थाने में दर्ज कराई गई जिस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन 10 दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस नाबालिक लड़की का कोई सुराग नहीं लगा सकी इससे परेशान लड़की के मां-बाप ने अनहोनी की आशंका से आशंकित होकर इसकी शिकायत आज एसपी ऑफिस में दर्ज कराते हुए पुलिस से लड़की को खोजने की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के ककरौआ दुनी गांव की एक 17 वर्षीय किशोरी पिछोर गर्ल्स हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि किशोरी का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक संजू उर्फ संजीव जाटव से चल रहा था। इसी के चलते युवक किशोरी को गर्ल्स हॉस्टल से भगा ले गया। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस अब तक किशोरी का सुराग नहीं लगा सकी है। गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंचे लड़की के मां-बाप ने आरोपी पर लड़की की हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस से लड़की को खोजने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!