शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के इंदरगढ़ गांव पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा में एक शराबी ने पटवारी को बिजली विभाग का कर्मचारी समझते हुए गाली-गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित गाली गलौज की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम इंदरगढ़ गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची हुई थी। गांव के शासकीय माध्यमिक शाला में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। इसी कार्यक्रम 112 हलका पटवारी रामसेवक राठौर पुत्र बांकेलाल राठौर (47) शासकीय कार्य कर रहे थे।
इसी दौरान शराब के नशे में धुत्त होकर गांव का ही रहने वाला गोविंद पुत्र रघुवीर धाकड कार्यक्रम में पहुंच गया। पटवारी राम सेवक राठौर को बिजली विभाग का कर्मचारी समझते हुए गाली गलौज के साथ अभद्रता करने लगा।
शराब के नशे में चूर गोविन्द पटवारी के साथ मारपीट पर भी आमादा हो गया था। इससे पहले ग्रामीणों ने गोविंद को पकड़कर स्कूल के बाहर निकाल दिया। पटवारी की शिकायत पर सुभाषपुरा थाना पुलिस ने बीते रोज आरोपी गोविंद धाकड़ के खिलाफ गाली-गलौज सहित शासकीय काम में बाधा की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

बिजली कंपनी का कर्मचारी समझ शराबी ने की गाली-गलौज; शासकीय काम में बाधा का मुकदमा दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment