Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजनान्तर्गत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत / Shivpuri News

शिवपुरी: कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा नायब तहसीलदार नरवर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) करैरा की अनुशंसा के आधार पर म.प्र.राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल के निर्देशानुसार हैरो के बीच में चपेट में आने से तहसील नरवर ग्राम सिमिरिया निवासी महीप सिंह पुत्र स्व.श्री मान सिंह रावत को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजनान्तर्गत 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता (क्षतिपूर्ति) राशि स्वीकृत की गयी है।
नायब तहसीलदार नरवर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) करैरा के प्रतिवेदन के अनुसार तहसील नरवर ग्राम सिमिरिया निवासी महीप सिंह पुत्र स्व.श्री मान सिंह रावत की कृषि कार्य करते समय ट्रैक्टर में लगे कैच व्हील एवं हैरो के बीच में चपेट में आने से घायल होने पर उपचार हेतु ग्वालियर निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु होने के कारण मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजनान्तर्गत आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किये जाने की अनुशंसा की गयी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!