Press "Enter" to skip to content

पोहरी उत्कृष्ट विद्यालय के स्टूडेंट्स को रेगुलर करने विधायक कैलाश कुशवाह ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी कस्बे के उत्कृष्ट विद्यालय के स्टूडेंट्स को रेगुलर करने के लिए पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने शिक्षा मंत्री जिला कलेक्टर सहित जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है। विधायक ने मांग की है कि छात्रों को बोर्ड परीक्षा रेगुलर परीक्षार्थियों के रूप में दिलाई जाए। दरअसल स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते पोहरी कस्बे के उत्कृष्ट विद्यालय के 10वीं और 12वीं के करीब 66 स्टूडेंट्स रेगुलर के तौर पर परीक्षा नहीं दे पाएंगे। छात्रों ने बताया कि उनकी तरफ से विद्यालय से रेगुलर फॉर्म भरा था। लेकिन स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते ऑनलाइन पोर्टल पर उन्हें प्राइवेट बताया जा रहा है। जबकि वह स्कूल में नियमित छात्र हैं। इसकी शिकायत छात्रों ने विधायक से की थी जिस पर विधायक ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर छात्रों को रेगुलर करने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!