शिवकांत सोनी शिवपुरी: जिले की खनियाधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गूडर में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया. गैस कटर से ताले तोड़े फिर तिजोरी को भी तोड़ने का प्रयास किया. लेकिन बदमाश असफल रहे. वहीं गैस कटर और अन्य सामान छोड़कर मौके से भाग खडे हुए बदमाश.
जानकारी के अनुसार खनियांधाना थाना प्रभारी रत्नेश यादव ने बताया कि रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने खनियाधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गूडर की पंजाब नेशनल शाखा में धाबा बोल दिया. आसपास के घरों में पहले चोरों ने बाहर से कुंदी लगाई उसके बाद चोरों ने गैस कटर से बैंक के ताले काटे उसके बाद अंदर तिजोरी को भी गैस कटर से काटने का प्रयास किया लेकिन इसमें चोर असफल रहे. वहीं अज्ञात चोरों ने नेट कनेक्टिविटी एवं सीसीटीवी के कनेक्शन भी काटने का प्रयास किया लेकिन वह कोई अन्य केवल काट कर चले गए. इसके बाद गैस कटर सहित अन्य सामान मौके पर छोड़कर चले गए हैं. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर बॉक्स अपने कब्जे में ले लिया है. बैंक का अलार्म पुलिस को बंद मिला इसमें बैंक कर्मचारियों को पुलिस ने कहा कि अलार्म चालू कराए और चौकीदार भी उपलब्ध कीजिए. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

बड़ी खबर: पंजाब नेशनल बैंक के गैस कटर से तोड़े ताले, तिजोरी को भी किया काटने का प्रयास, सामान छोड़कर मौके से भागे बदमाश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment