थाने पर शिकायत करने पर पुलिस ने काटी एनसीआर पीड़ित ने सास के साथ एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत आरोपियों के खिलाफ एफआईआर की मांग
शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ककरौआ गांव की एक विवाहिता के साथ आधी रात को घर में घुसकर रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रेप की कोशिश की जगह साधारण मारपीट की धाराओं में एनसीआर दर्ज कर पीड़िता को थाने से भगा दिया। जिसके बाद मंगलवार को जनसुनवाई में एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने इसकी शिकायत एसपी को दर्ज कराते हुए आरोपी और उसके साथियों पर छेड़छाड़ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करने की मांग की है.
जानकारी के अनुसार ककरौआ की रहने वाली विवाहित महिला ने बताया कि 11 दिसंबर 2023 की रात करीब 1:00 बजे आरोपी वीरू जबरदस्ती उसके घर में घुस आया और उसके साथ रेप की कोशिश की जब वह चिल्लाई तो उसकी सास ने आकर उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। घटना की रिपोर्ट मायापुर थाने में दर्ज करने पर पुलिस ने छेड़छाड़ की जगह एनसीआर काट कर उसे भगा दिया जिससे बाद दुसरे दिन आरोपी बीरु और उसके साथी जीतू और लखन ने घर आकर उसके साथ गाली गलौंज कर धमकी दी है कि तुझे गांव में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे। पीड़िता ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकरआरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

आधी रात को घर में घुसकर विवाहिता से रेप की कोशिश, सास ने बचाई बहू की इज्जत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment