Press "Enter" to skip to content

बाबू सुरेश शर्मा द्वारा 40 हजार रूपए रिश्वत लेने के बाद भी जीपीएफ और जीआईएस का नहीं हुआ भुगतान, 20 हजार की और मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: बीईओ कार्यालय पोहरी में पदस्थ बाबू सुरेश शर्मा द्वारा 40 हजार रूपए रिश्वत लेने के बावजूद भी जीपीएफ और जीआईएस का भुगतान नहीं किया. इसके बाद भी 20 हजार की और मांग की हैं.

जानकारी के अनुसार रामनिवास उपाध्याय पुत्र बाबूलाल उपाध्याय निवासी ग्राम अमरपुर तहसील बैराड ने बताया की शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के पद पर शासकीय प्रा.वि बन्हेराखुर्द में पदस्थ था. 31 जुलाई 2023 को विभाग द्वारा सेवानिवृत्ति दे दी गई है, सेवानिवृत्ति के बाद जीपीएफ और जीआईएस का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है, पोहरी विकासखण्ड कार्यालय में पदस्थ सुरेश शर्मा ने जीपीएफ और जीआईएस के भुगतान के एवज में रूपयों की मांग की गई तो सुरेश शर्मा को 40 हजार रूपए दे दिए लेकिन इसके बाद भी प्रकरण में कोई कार्यवाही न करते हुए उसके स्वत्वों का भुगतान अभी नहीं कराया गया है, इस मामले में जब सुरेश शर्मा से कहा गया तो उनका कहना है कि 20 हजार रूपए देने पड़ेंगे तब तुम्हारी फाइल आगे भेजूंगा। इस संबंध में संकुल केन्द्र उमावि बैराड में भी संपर्क किया गया मगर उनका कहना है कि हमने तो आपका प्रकरण तैयार कर बीईओ कार्यालय भेज दिया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया की छह माह से परेशान है लेकिन उसके स्वत्वों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है. प्रतिदिन कार्यालय के चक्कर लगाकर मानसिक रूप से परेशान हूँ । सुरेश शर्मा लगातार धमकी दे रहे हैं कि मुझे बीस हजार देने ही होंगे तब जाकर काम करूंगा तुम्हें जहां शिकायत करना है कर दो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!