शिवपुरी: जिले के कोलारस ब्लॉक के खरई गांव के सरकारी अस्पताल (PSC) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि डिलीवरी के लिए प्रसूताओं को अस्पताल के बाहर बैठकर डॉक्टर सहित नर्सिंग स्टाफ का इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल खुले होने के बावजूद डॉक्टर से लेकर एक भी नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद नहीं है। ग्रामीणों की माने तो अस्पताल में अक्सर ऐसा ही हाल रहता है।
जानकारी के मुताबिक, डेहरवारा गांव की रहने वाली प्रसूता करिश्मा जाटव (22) को प्रसव पीड़ा होने के बाद एम्बुलेंस की मदद से खरई गांव के सरकारी अस्पताल (PSC) पर लाया गया था। हालांकि, अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर से लेकर एक भी नर्सिंग स्टाफ नहीं मिला। इधर दर्द से तड़पती प्रसूता के परिजन पूरे अस्पताल में स्टाफ और डॉक्टर को ढूंढते रहे है। हालांकि उन्हें कोई भी नहीं मिला।
गौरतलब है कि इसके अलावा अन्य प्रसूता पहले से ही डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ का इंतजार कर रहे थे। प्रसूता के पति राहुल जाटव ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे बाद अस्पताल में स्टाफ पहुंचा था। इसके बाद उसकी पत्नी को जिला अस्पताल के लिए बिना इलाज ही रेफर कर दिया। इस मामले बीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार ने लापरवाही की जांच कराने के बाद वैधानिक कार्रवाई की बात कही है।

स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: खुले अस्पताल में डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ नदारत, अस्पताल के चौखट पर दर्द से तड़पती प्रसूताएं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment