शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र 18वीं बटालियन के पास कार और ट्रक की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। इस घटना में कार सवार समेत चार लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं सतनवाड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर के विवेकानंद कालोनी के रहने वाले दुष्यंत शर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी,माता-पिता और बच्चों के साथ अपनी सियाज कार में सवार होकर ग्वालियर की ओर जा रहे थे। उनकी कार 18वीं बटालियन के पास क्रॉसिंग पर गलत लाइन में चली गई थी। इसी के चलते वह अपनी कार को किनारे पर लेकर पीछे की और कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक ड्राइवर ने लापरवाही से चलाते हुए कार में टक्कर मार दी। जबकि करीब 150 मीटर पहले से ही उनके द्वारा कार का हॉर्न बजाया गया था लेकिन ट्रक का ड्राइवर सड़क पर न देखते हुए जंगल की ओर देख रहा था। इसी चलते ट्रक कार से टकरा गया। इस घटना में कार में सवार दो लोगों को चोटें आईं है। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सतनबाड़ा थाना पुलिस ने ट्रक को जप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ट्रक ने मारी कार में टक्कर:सड़क की बजाए जंगल की और देख रहा था ट्रक ड्राइवर, हादसे में चार कार सवार घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment