Press "Enter" to skip to content

दो साल के मासूम ने खाई जहरीली दवा: उल्टियां होने के बाद घबराए परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के लेवा गांव में एक दो साल के मासूम बालक ने छत पर खेलते वक्त गेहूं में कीड़े मारने वाली दवा की पाउच को मुंह में रख लिया। जहरीली दवा का असर होते ही मासूम ने उल्टियां करना शुरू कर दी। तत्काल मासूम को उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद अब मासूम की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

लेवा गांव के रहने वाले देवेंद्र धाकड़ ने बताया कि उसका बेटा ऋतिक शनिवार की शाम घर की छत पर खेल रहा था। खेलते वक्त छत पर पड़ी गेहूं में कीड़े मारने की दवा की पाउच को बेटे ने मुंह में रख लिया था। गनीमत रही कि समय रहते बेटे की मां ने देख लिया था इसके बाद उसके मुंह से जहरीली पाउच निकाल दी थी। कुछ देर बाद बेटे की तबीयत बिगड़ने लगी थी और उसे उल्टियां होने लगी थी। इसके बाद ऋतिक को उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां उसकी अब हालत खतरे से बाहर डॉक्टर द्वारा बताई गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!