पुरातन परंपराओं को पुनर्स्थापित करने की पहल
शिवपुरी: शहर के प्रतिष्ठित स्कूल किड्स गार्डन स्कूल ने मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन किया एवं इस आयोजन की महत्वपूर्ण बात यह रही कि भारतीय त्योहारों और संस्कृति की जो परंपराए धीरे धीरे समाप्त प्रायः होती जा रही है उन्हें पुनर्स्थापित करने की पहल की उत्सव में नौनिहालों ने जमकर पतंगबाजी की ध्यान देने बाला तथ्य है कि मकर संक्रांति पर उत्तरी भारत में पतंग उडानै की परंपरा रही है। छोटे बच्चों ने लुप्त प्राय गिडगिडिया चलाई जिसमें विभिन्न प्रकार के लड्डू और मंगोडे भर कर खुश होते हुए गिडगिडिया चलाई।
इनका कहना है.
भारत की संस्कृति विविधताओं से भरी हुई है। आधुनिक समय में त्योहारों की पुरानी परंपराएं मोबाइल और हाइटेक कारणों से समाप्त होती जा रही है इसलिए नौनिहालों के मन में पुरानी परंपराओं के प्रति श्रद्धा उत्पन्न करने हेतु किड्स गार्डन स्कूल ने यह पहल की है.
श्रीमति रूपाली गौतम
संचालक किड्स गार्डन स्कूल शिवपुरी






Be First to Comment