शिवपुरी: जिले की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ गुजरात के अहमदाबाद में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत शनिवार को अपने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराई है।
दरअसल यह पूरा मामला शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तिधारी गांव का है। यहां की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी को 2 नवंबर 2023 को भगभत उर्फ भोला पुत्र सिरनाम परिहार निवासी तिधारी थाना भौंती परिजनों की मदद से बहला फुसलाकर भगा कर गुजरात के अहमदाबाद ले गया। आरोप है कि यहां पर आरोपी भोला और उसके दोस्त पवन तिवारी ने 2 माह से अधिक समय तक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
परिजनों ने दर्ज कराई थी अपहरण की रिपोर्ट नाबालिग किशोरी को भगा कर ले जाने के मामले में परिजनों ने भौंती थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखी। इस मामले में शुक्रवार 12 जनवरी 2024 को अहमदाबाद से लौटकर भौंती थाने पहुंची किशोरी ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में ना तो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी और ना ही उसका मेडिकल कराया। एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की है।

शिवपुरी की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी से 2 माह तक गुजरात के अहमदाबाद में गैंगरेप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment