शिवपुरी: केंद्रीय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह पूरे देश में मनाया जा रहा है इसी कड़ी में आज शिवपुरी पुलिस द्वारा यातायात नियमों को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में जागरूकता रथ के साथ एक सैकड़ा से अधिक बाइक सवार पुलिस कर्मियों ने हेलमेट पहनकर रैली में हिस्सा लिया।
इस रैली को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इसके बाद यह रैली कोर्ट रोड, माधव चौक, ग्वालियर बायपास, पोहरी चौराहा होते हुए वापस एसपी ऑफिस पहुंची। जहां इस हेलमेट जागरूकता रैली का समापन हुआ।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने कहा कि आए दिन सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही है यह सड़क दुर्घटना है नियमों की अवहेलना करने के कारण होती है लोग अक्सरबिना हेलमेट लगाए बाइक चलाते हैं साथ ही कार सवार भी सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करते हैं। इन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में ना रख कर लोग लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं।
यातायात के नियमों का पालन करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चलाती रहती है इसी कड़ी में आज केंद्र के निर्देशन में शिवपुरी में भी जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। आज हेलमेट जागरूकता रैली शहर में निकाली गई है जिससे लोग हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग कर यातायात के नियमों का पालन करें।
इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया ने ऐसे पालकों से भी अनुरोध किया है जिनके नाबालिग बच्चे सड़क पर बाइकों को दौडाते हैं एसपी ने उन सभी पालकों से अपने बच्चों को वाहन सुपुर्द न करने की भी अपील की है।

पुलिस ने निकाली हेलमेट बाइक रैली, एसपी ने की यातायात नियमों के पालन की अपील / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment