शिवपुरी: जिले के बैराड़ कस्बे में दिनदहाड़े एक विवाहित महिला की हत्या और लूट के मामले का पुलिस द्वारा खुलासा और हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने पर ब्राह्मण समाज ने पुलिस की कार्ड प्रणाली की प्रशंसा करते हुए पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया का शॉल श्रीफल भैंटकर सम्मान किया।इस मौके पर समाज जनों पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया एडिशनल एसपी संजीव मूले का बड़ी फूल माला पहनाकर स्वागत भी किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने हत्याकांड के बाद समाज द्वारा जो धैर्य रखा गया उसकी प्रशंसा की। यहां आपको बता दें कि पिछले दिनों पुलिस ने बहुचर्चित चायना शर्मा ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए इस मामले में एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था जबकि अभी इस मामले में दो आरोपी फरार है। महिला की हत्या लूट के इरादे से की गई थी।नई उम्र के लड़कों ने अपने शौक पूरे करने के लिए लूट के इरादे से इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। हत्या और लूट के इस मामले को ट्रेस करने के लिए पुलिस को तीन माह का लंबा समय लगा।
पोहरी एसडीओपी सुजीत सिंह भदोरिया की इस हत्याकांड के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका रही। संपूर्ण मध्य प्रदेश में यह रेयर केस है जिसमें पुलिस ने जेसीबी की मदद से तालाब से मृतिका का मोबाइल बरामद किया है।

बहुचर्चित चायना शर्मा ब्लाइंड मर्डर केस ट्रेस करने पर ब्राह्मण समाज ने किया एसपी का सम्मान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment