Press "Enter" to skip to content

युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे स्वामी विवेकानंद: भाजपा जिलाध्यक्ष बाथम, किड्स गार्डन स्कूल में हुआ सामूहिक सूर्य-नमस्कार का आयोजन / Shivpuri News

शिवपुरी: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर किड्स गार्डन स्कूल में सामूहिक सूर्य-नमस्कार एवं स्वामी विवेकानंद के कृतित्व पर एक वाख्यान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने ओजस्वी उद्बोधन दिया। श्री बाथम ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि छोटी सी उम्र में ही बालक नरेंद्र बहुत ही मेधावी थे एवं शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में हिंदू धर्म की महत्ता को प्रतिपादित किया। स्वामी विवेकानंद युवाओं के सच्चे अर्थों में प्रेरणा स्त्रोत थे एवं उनके दिखाए मार्ग पर सभी युवाओं को चलना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व महामंत्री राजकुमार खटीक विधालय की संचालिका श्रीमति रुपाली गौतम, शिवकुमार गौतम प्राचार्य श्रीमति अंजू नरुला, श्रीमति एकता शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सुश्री प्रिया श्रीवास्तव ने किया। एवं आभार प्रदर्शन शिवकुमार गौतम ने किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!