शिवपुरी: स्वच्छता की रैंकिंग में 2024 की शुरुआत हमारे लिए अच्छी नहीं रही। नगर पालिका परिषद शिवपुरी को इसमें 124वीं रैंक हासिल हुई है,जो गत वर्ष की तुलना में बहुत अधिक हैl 2022 में शिवपुरी नगर पालिका को 79वीं रैंक हासिल हुई थी, लेकिन इस बार यह आंकड़ा तीन अंको की रैंकिंग में पहुंच गया। जिससे जाहिर होता है कि स्वच्छता में हम भले ही पीछे रह गए लेकिन सिटीजन वॉइस के जो नंबर थे, वह इस बार अधिक मिले। जिसके चलते इस ग्रेड पर पहुंचना भी नगर पालिका शिवपुरी को मुश्किल भरा कदम रहा।
नगर पालिका के स्वच्छता अधिकारी योगेश शर्मा की माने तो स्वर्णिम लेवल प्रोग्रेस अर्थात एसएलपी के जो नंबर थे, वह 4830 से और इस बार 2718 नंबर हासिल हुए। यही वजह है कि रैंकिंग में शिवपुरी पिछड़ गया। और उसे पिछली बार के जीएफसी के 525 नंबर नहीं मिले थे,और इस बार फर्स्ट रैंक जीएफसी में मिल जाने के बावजूद 525 अंकों की बढ़त मिली। फिर भी नगर पालिका 124वें स्थान पर रही। नई एजेंसी साल भर कार्यक्रम चलाएगी ^हम नगर पालिका में स्वच्छता के लिए विशेष कार्यक्रम चलाएंगे। हमने नई एजेंसी को हायर किया है जो स्वच्छता के लिए साल भर कार्यक्रम चलाएगी और लोगों को जागरूक भी करेगी।
पूरी उम्मीद है कि अगली जो रैंकिंग आएगी उसमें हम इंदौर की तरह टॉप टेन शहर में शामिल होंगे। -केशव सिंह सगर, सीएमओ नगर पालिका
शिवपुरी स्वच्छता का अलख जगाएंगे स्वच्छता रैंकिंग में नेशनल में इस बार शहर बढ़ गए हैं, यह वजह भी हमारी रैंकिंग बढ़ने की रही। हम शहर वासियों के साथ मिलकर स्वच्छता का अलख जगाएंगे और अपनी नगर पालिका को अव्वल लाएंगे।-गायत्री शर्मा, अध्यक्ष, नपा परिषद, शिवपुरी






Be First to Comment