Press "Enter" to skip to content

9 माह की गर्भवती को ससुरालियों ने घर से निकाला, SP से लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक के पास अपनी फरियाद लेकर आई एक 9 माह की गर्भवती महिला ने पुलिस अधीक्षक से अपने ससुरालजनों की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसके ससुरालजनों ने उसे मारपीट कर घर से भगा दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करते हुए भावना लोधा पत्नी गजानंद लोधा निवासी मैघोना बाडा डांग तहसील रन्नौद ने बताया उसके पति गजानंद लोधा,सास हीराबाई और ननद उमा लोधा को घर से मिले दहेज से संतोष नहीं था।

जिसके चलते यह तीनों मिलकर उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगे। इसी के चलते बीते लगभग 7 माह से वह अपने मायके में रह रही है। उसकी कोख में 9 माह का बच्चा है। जिसके चलते परिजन उसे अभी भी घर में रखने तैयार हीं है। जिसके चलते अब वह जाए तो कहा जाए। जिसके चलते पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!