Press "Enter" to skip to content

बाइक की डिमांड पूरी नहीं होने पर युवक ने खुद को लगाई आग घर भी फूंका / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कालामड में बाइक की डिमांड पूरी नहीं होने पर एक युवक ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया वहीं आग लगने से घर गृहस्थी का सामान भी जल गया। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए बैराड़ अस्पताल लाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सौरभ जाटव निवासी कालामढ़ काफी दिनों से अपनी मां से बाइक दिलाने के लिए ₹50000 की मांग कर रहा था। मां सुनीता बाई जाटव ने जब बेटे की डिमांड पूरी नहीं की तो गुस्से में आकर बेटे ने कमरे में बंद होकर खुद को आग लगा ली। आग से बुरी तरह से झुलसे सौरभ जाटव को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!