पीड़िता ने परिजनों संग एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत
शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले टीला लौटनपुरा की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती ने घर से भाग कर पिछोर के मुहरा गांव के रहने वाले एक युवक से लव मैरिज कर ली। बेटी के घर से भाग कर लव मैरिज करने से खफा परिवार ने इसका दोष पड़ोसन पर लगाते हुए उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। महिला ने इसकी रिपोर्ट करैरा थाने में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मारपीट की धाराओं में एनसीआर दर्ज कर फरियादिया को थाने से रवाना कर दिया है। करैरा थाना पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट महिला ने बुधवार को अपने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर इस मामले में आरोपियों के नाम और धारा बढ़ाने की मांग आवेदन देकर की है।
जानकारी के अनुसार टीला लौटनपुरा की रहने महिला पानकुंवर पाल ने बताया कि पड़ोसी की लड़की ने भाग कर पिछोर के मुहरा गांव के दीपक से शादी कर ली। पड़ोसी ने लड़की को भगाने का आरोप मेरे भाई पर लगाते हुए सोमवार की शाम मेरे साथ उस समय मारपीट कर दी जब मैं अयोध्या जाने के लिए मंदिर पर बैठकर चर्चा कर रही थी। लड़की के पिता भाइयों समेत 8 लोगों ने मेरी मारपीट की जबकि पुलिस ने केवल दो लोगों के खिलाफ साधारण धाराओं में एनसीआर दर्ज की है। महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोपियों के नाम और धारा बढ़ाए जाने की मांग की है।

लव मैरिज से ख़फ़ा परिवार ने पड़ोसन पर उतारा गुस्सा, लाठी डंडों से की पिटाई जमीन पर घसीटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment