Press "Enter" to skip to content

प्रेमी जोड़ा पहुंचा एसपी ऑफिस की सुरक्षा की मांग, युवती ने परिजनों पर लगाया जबरदस्ती शादी करने का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के एसपी ऑफिस से है जहां बुधवार को एक प्रेमी युगल ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। सीहोर जिले के आष्टा तहसील के अरनियाराम गांव की रहने वाली एक युवती ने आज अपने ब्वॉयफ्रेंड संग एसपी ऑफिस पहुंच कर बताया कि
उसके घर वाले जबरदस्ती उसकी शादी करना चाहते थे जिसके चलते वह घर से भाग आई। युवती ने बताया कि मैं अपनी मर्जी से बिना किसी दबाव के अपने घर से आ गयी हूँ मैं पूर्ण रूप से बालिक होकर भला बुरा समझती हूँ और स्वयं निर्णय लेने में सक्षम हूँ मेरे माता पिता एवं परिवार के लोग मेरी आयु से अधिक वाले लड़के से विवाह मेरी मर्जी के खिलाफ कराना चाहते थे। इस कारण मैं अपनी मर्जी से अपना घर छोड़ आ गयी हूँ।
मुझे किसी भी व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाया बरगलाया नही गया है मैं अपना घर छोड़कर अपने मित्र के साथ शिवपुरी में निवास कर रही हूँ। ब्वॉयफ्रेंड संग पहुंची युवती ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए बताया कि मेरे माता पिता या परिवारजन या कुटुम्बी जन मेरे एवं मेरे मित्र के विरूद्ध कोई रिपोर्ट या शिकायत की जाती है तो वह झूठी मानी जावे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!