शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र के मेघोना बड़ा पंचायत में पहुचीं विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में रोजगार सहायक के साथ सरपंच पति और भतीजों मिलकर ने जमकर मारपीट कर दी। इसके साथ ही रोजगार पर जान से मारने के उद्देश्य से महिला सरपंच के देवर ने अपनी बंदूक से फायर भी झोंक दिया गया।
रोजगार सहायक ने विकसित भारत संकल्प यात्रा से भागकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। रोजगार सहायक ने अपने ऊपर हुए प्राणघातक हमले की लिखित शिकायत इंदार थाने में दर्ज कराई है। ग्राम पंचायत मेघोना बड़ा के रोजगार सहायक रामकुमार यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुचीं हुई थी।
जिसका कार्यक्रम चल रहा था। इस यात्रा में वह दोपहर साढ़े तीन बजे हितग्राहियों के आवेदन एकत्रित करने का काम कर रहा था। इसी दौरान सरपंच के भतीजे शील कुमार यादव, राजवीर यादव (सरपंच पति), अक्षय यादव, कप्तान यादव, लाल साहब यादव, महेंद्र यादव, रामराजा यादव और मेरे पास आकर खड़े हो गए। इसी दौरान शील कुमार और राजवीर बोले कि तू सही से काम नहीं कर रहा है। मैने उनसे मेरी शिकायत मौके पर मौजूद अधिकारियों से करने की कह दी थी। इसी बात से दोनों भड़क गए।
लात घूसों से पीटा, घसीटा फिर बंदूक से कर दिया फायर
रोजगार सहायक रामकुमार यादव ने बताया कि भरे कार्यक्रम में सभी ने मिलकर मुझे लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। फिर मुझे घसीटते हुए महिला सरपंच का देवर विजय बहादुर के घर तक ले गए। जहां सरपंच पति विजय बहादुर ने अपनी बंदूक से मुझपर फायर झोंक दिया। मैने जमीन पर लेटकर फिर भागकर अपनी जैसे-तैसे जान बचाई। रोजगार सहायक का कहना है कि सभी लोग मुझसे गैर कानूनी तरीके से पंचायत के काम कराना चाहते थे। जो मेरे द्वारा नहीं किए गए थे। इसी बीच खींच निकालने को मुझे जान से मारने का प्रयास किया गया है।
अधिकारियों के सामने पिटता रहा रोजगार सहायक
जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान जिस वक्त रोजगार सहायक को पीटा गया उस वक्त मौके पर जनपद पंचायत सीईओ अरविंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव सहित अन्य प्रशानिक अमला मौजूद था। इसके बावजूद पिटते रोजगार सहायक को बचाने का प्रयास नहीं किया गया। इस मामले जनपद पंचायत सीईओ अरविंद शर्मा ने कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया उनका कहना था कि घटनाक्रम के वारे में उनके द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वही जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने उनके कार्यक्रम से निकल जाने के बाद की घटना की कहकर पल्ला झाड़ लिया है।
इस मामले में इंदार थाना प्रभारी दिनेश नरवरिया का कहना है कि रोजगार सहायक द्वारा मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके अतिरिक्त दूसरे पक्ष द्वारा भी शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है तदुपरांत कार्यवाही की जाएगी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम: सरपंच पक्ष के लोगों ने रोजगार सहायक को पीटा, बंदूक से फायर भी झोंका / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment