शिवपुरी: ब्राहमण समाज के युवा विपिन तिवारी पुत्र राजेन्द्र तिवारी के गुम होने पर अभी तक कोई कार्यवाही न होने से ब्राहमण समाज में रोष की स्थिति है, इस मामले में जल्द कार्यवाही की मांग की है.
ज्ञापनकर्ताओ ने बताया की ब्राह्मण समाज के युवा विपिन तिवारी पुत्र राजेन्द्र तिवारी जो कि 8 जनवरी की सुबह जब घूमने गया तब से वह गायब है, वह प्रतिदिन छत्री रोड की ओर घूमने जाता था तभी से उसका कोई सुराग नहीं लगा है, कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी कायम कर ली मगर युवक की कोई खोजबीन नही की, पीडित परिवार की हालत खराब है इस दुख की घडी में ब्राहमण समाज भी पीडित परिवार के साथ है और आपसे निवेदन है कि जल्द से जल्द युवक की खोजबीन की जाए जिससे तिवारी परिवार को उनका बेटा वापस मिल सके, अन्यथा की स्थिति में ब्राहमण समाज उग्र आंदोलन करेगा।






Be First to Comment