Press "Enter" to skip to content

टक्कर मारकर भागने के फेर में युवक पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी थाना क्षेत्र के भदरोनी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक उछलकर सड़क पर गिर गया। यहां ट्रैक्टर ड्राइवर ने भागने के फेर में युवक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मकलीजरा गांव निवासी मनीष (35) पुत्र भग्गो जाटव अपने बड़े भाई रामदयाल जाटव (50) व रामगढ़ निवासी खैरु के साथ बाइक से भदरौनी गांव में हुई गमी में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहा था। जब वह भदरौनी गांव से थोड़ी दूर पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे मनीष उछलकर सड़क पर ट्रैक्टर के सामने आ गिरा। यहां ट्रैक्टर ड्राइवर ने उन्हें बचाने के बजाए, भागने के फेर में मनीष पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं खैरु जाटव व रामदयाल जाटव गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!