शिवपुरी: जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र में घर में घुसकर नवविवाहिता से छेड़छाड़ और विरोध करने पर मां बाप की पिटाई का मामला सामने आया है। खास बात ये है कि थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में मारपीट की धाराओं में कायमी की। इससे परेशान पीड़िता ने मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर जनसुनवाई में एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार देवखो मजरा जेरा थाना खनियाधाना की रहने वाली नवविवाहिता ने बताया कि नए साल के पहले दिन शाम करीब 7 बजे वह घर पर अकेली थी मां-बाप खेत पर गए हुए थे इसी दौरान गांव का राजेश पुत्र प्रकाश प्रजापति अकेली पाकर घर में घुस आया और बुरी नीयत से मेरे साथ अश्लील छेड़खानी करने लगा और बुरा काम करने का प्रयास करने लगा मैं चिल्लाई तो राजेश प्रजापति ने मेरी बुरी तरह मारपीट की और मेरा मोबाइल छीन लिया। इतने में मेरे माता-पिता और भाई घर आ गए। शोरगुल सुनकर आरोपी के परिजन भी आ गए जिन्होंने मेरी और मां बाप और भाई की पिटाई की। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करने पर पुलिस ने छेड़छाड़ की जगह केवल मारपीट की रिपोर्ट लिखी। पीड़िता ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा बधाई जाने की मांग की है।

मायके में रह रही नवविवाहिता से नई साल पर छेड़छाड़, खेत पर गए थे परिजन, बिरोध करने पर माँ-बाप को पीटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment