शिवपुरी: जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले घोसीपुरा में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खास बात ये है कि नाबालिग से रेप के मामले में जमानत पर छूटे आरोपी ने ही शादी का झांसा देकर फिर से नाबालिग को हवस का शिकार बनाया है। घटना की शिकायत पीड़िता ने मंगलवार को अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार फिजिकल थाना क्षेत्र के घोसीपुरा की निवासी एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने शनिवार को एसपी ऑफिस में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि एक साल पहले पड़ोसी कपिल शाक्य पुत्र धर्मेन्द्र शाक्य निवासी नट के नीम के पास घोसीपुरा शिवपुरी उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। जिसकी रिपोर्ट उसमें थाने में दर्ज कराई जिस पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया आरोपी इस केस में जमानत पर बाहर है। नाबालिग की मां ने बताया कि रेप का आरोपी कपिल शाक्य अब उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भाग ले जाता है और उसके साथ दुष्कर्म करता है। पीड़िता और उसकी मां ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

रेप का आरोपी शादी का झांसा देकर नाबालिग को बना रहा है हवस का शिकार, मां बेटी ने एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment