परिजन और दुकानदारों ने एडिशनल एसपी को दिया ज्ञापन
शिवपुरी: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले टेकरी बाजार में रेडीमेड गारमेंट शॉप का संचालन करने वाला एक दुकानदार लापता हो गया। घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज करने के बाद दूसरे दिन बाद तक भी जब दुकानदार का कोई सुराग नहीं मिला तो इससे आक्रोशित दुकानदारों ने टेकरी बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही दुकानदारों ने एडिशनल एसपी संजीव मूले को ज्ञापन देखकर व्यापारी को खोजने की मांग की है। यहां आपको बता दें कि रेडीमेड गारमेंट शॉप संचालक सोमवार की सुबह 6 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, फिर वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाशने के बाद कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी
परिजनों ने बताया कि विपिन तिवारी (33) ने कुछ दिन पहले ही मॉर्निंग वॉक पर जाना शुरू किया था। सोमवार सुबह 6 बजे वे घर से सैर पर निकले थे। हर दिन वे सुबह 9 बजे तक घर वापस आ जाते थे, लेकिन आज वे दोपहर तक घर नहीं लौटे। इस पर परिजनों ने उन्हें काफी तलाशा। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा था।

2 दिन से लापता रेडीमेड गारमेंट शॉप संचालक का नहीं मिला सुराग, घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने टेकरी बाजार किया बंद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment