Press "Enter" to skip to content

दायरा बढ़ने का खतरा इजराइल-हमास जंग का : हिजबुल्लाह अब ईरान की मदद से इजराइली शहरों पर हमले कर सकता है, सतर्क अमेरिका भी / #INTERNATIONAL

तेल अवीव

हिजबुल्लाह का यही कमांडर विसाम हसन अल तविल (बाएं) सोमवार को इजराइली हमले में मारा गया है। यहां वो हिजबुल्लाह के सरगना हसन नसरल्लाह के साथ नजर आ रहा है। (फाइल) - Dainik Bhaskar

हिजबुल्लाह का यही कमांडर विसाम हसन अल तविल (बाएं) सोमवार को इजराइली हमले में मारा गया है। यहां वो हिजबुल्लाह के सरगना हसन नसरल्लाह के साथ नजर आ रहा है। (फाइल)

इजराइल और हमास के बीच जंग का दायरा अब लेबनान और दूसरे अरब देशों तक फैल सकता है। यह जानकारी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इजराइल और अमेरिकी अफसरों के हवाले से दी गई।

दरअसल, सोमवार को इजराइली सेना ने लेबनान पर हमला किया। इसमें हिजबुल्लाह का सीनियर कमांडर विसाम अल-तविल मारा गया। हिजबुल्लाह के आतंकी एक कार में थे, जब इजराइल ने एयरस्ट्राइक की। अब हिजबुल्लाह इजराइल पर जवाबी हमलों की तैयारी कर रहा है।

लेबनान पर भी खतरा
‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की सोमवार रात जारी रिपोर्ट में लेबनान के अफसरों के हवाले से कहा गया है कि इजराइली सेना के हमलों में दूसरा कमांडर मारा गया है और इसका असर पूरे गल्फ रीजन पर पड़ सकता है। इस अफसर ने कहा- हमें आशंका है कि यह जंग अब पूरे अरब रीजन को चपेट में ले सकती है। हम कोशिश कर रहे हैं कि अपने सहयोगियों को इस बारे में पहले से अलर्ट कर दें।

इस अफसर ने आगे कहा- हिजबुल्लाह की एक रदवान यूनिट इजराइल में घुसपैठ की तैयारी कर रही है और यह ठीक वैसा ही होने का खतरा है, जिस तरह का हमला हमास ने गाजा पर 7 अक्टूबर 2023 को किया था।

इजराइली सेना ने सोमवार को गाजा के दक्षिणी हिस्से पर जबरदस्त बमबारी की।

इजराइली सेना ने सोमवार को गाजा के दक्षिणी हिस्से पर जबरदस्त बमबारी की।

हमास से डील करे इजराइल

  • इजराइली बंधकों के परिवारों ने कुछ दिन पहले कतर की राजधानी दोहा में वहां के प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद इजराइली सरकार पर दबाव बढ़ रहा है कि वो बंधकों की रिहाई के लिए हमास से डील करे।दूसरी तरफ, इजराइल की सरकार ने साफ कर दिया है कि देश की सुरक्षा की कीमत पर हमास तो क्या, किसी आतंकी संगठन से कोई डील नहीं की जाएगी, क्योंकि इस जंग में इजराइल के करीब 200 सैनिक शहीद हो चुके हैं।
  • हमास की कैद में अब भी कुल 129 नागरिक हैं। इनमें से कुछ दूसरे देशों के भी हैं। माना जा रहा है कि हमास और बाद में हिजबुल्लाह के दो कमांडर मारे जाने के बाद अरब वर्ल्ड में जंग की सूरत पूरी तरह बदल सकती है और यही वजह है कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन लगातार अरब नेताओं से बातचीत कर रहे हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!