शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रूपेपुर गांव में एक महिला से रात में घर में घुसकर कट्टे की नोंक पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं दुष्कर्म की इस घटना की शिकायत महिला ने आज सुबह अपने पति के साथ थाने पहुंचकर दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने पीड़िता को 4 घंटे तक थाने पर बिठाकर रखा लेकिन उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की। जिससे बाद महिला ने आज शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर मेडिकल जांच करा कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार रुपेपुर गांव की रहने वाली 24 वर्षीय विवाहित महिला ने बताया कि 7 जनवरी 2024 रविवार की रात करीब 10.30 बजे की बात है उसके पति कृषि भूमि पर गए हुए थे, घर में वह और उसकी दो नाबालिग पुत्रियां व एक दुधमुंहा पुत्र थे। उसी समय आनन्द लोधी पुत्र रूप सिंह लोधी वर्तमान सरपंच ग्राम पंचायत रूपेपुर निवासी ग्राम रूपेपुर ने घर आकर दरवाजा खटखटाया। मैंने समझा पति खेत से आए हैं इसलिये मैंने दरवाजा खोला उसी समय आनन्द लोधी ने कट्टा निकाल कर मुझ पर तान दिया और घर में घुस आया।आपत्ति करने पर आरोपी ने मेरे साथ मारपीट की मुझे और बच्चों को जान से मारने की धमकियां देकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान मेरी 5 वर्षीय पुत्री चिल्लाई व रोने लगी तो आरोपी ने उसका गला पकड़ लिया व मारने की धमकियां दीं। महिला ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने कहा कि यदि किसी से कहा तो तुझे, तेरे बच्चों को और पूरे परिवार को जान से खत्म कर देंगे।
4 घंटे थाने पर बिठाकर रखा नहीं की एफआईआर:
महिला ने बताया कि घर आने पर उसने सारी घटना पति को बताई जिसके बाद वह पति के साथ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची लेकिन पुलिस ने 4 घंटे तक थाने पर बिठाकर रखा लेकिन ना तो मेडिकल कराया और ना ही मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर मेडीकल परीक्षण करवाकर आरोपी के विरूद्ध दुष्कर्म की धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज
किए जाने की मांग की है।
इनका कहना है
महिला ने थाने पर आकर एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिस पर महिला उपनिरीक्षक को पिछोर से महिला से पूछताछ और केस दर्ज करने के लिए बुलाया गया था। लेकिन तब तक महिला का पति महिला को लेकर थाने से चला गया। महिला थाने पर आकर रिपोर्ट करेगी तो विधिवत कार्रवाई की जाएगी।
ओपी आर्य
मायापुर थाना प्रभारी






Be First to Comment