Press "Enter" to skip to content

आबकारी की कार्रवाई: लोडिंग ऑटो में शराब की तस्करी करता आरोपी आबकारी के हत्थे चढ़ा / Shivpuri News

शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय, परिवहन, धारण की रोकथाम के लिए दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में लगातार जारी कार्यवाहियों में दिनाँक 07 जनबरी को कोलारस क्षेत्रांतर्गत मुखबिर की सूचना के आधार पर पडोरा पुल के नीचे हाई वे पर शिवपुरी से कोलारस एक ऑटो में अवैध शराब की तस्करी करने वाले तस्कर को पकड़ कर उससे 08 पेटियां देशी प्लेन मदिरा की ज़ब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का प्रकरण कायम कर न्यायालय में पेश किया गया. माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपी को जेल भेज दिया गया. कार्यवाही में कुल 4.30 लाख का समान ज़ब्त किया गया.
उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज , आरक्षक सतीश जयंत, रितिक धाकड़ का सराहनीय योगदान रहा.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!