Press "Enter" to skip to content

दलित महिला के साथ धोखाधड़ी, पड़ोसी ने महिला की जमीन पर निकाल लिया डेढ़ लाख रुपए का लोन / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पीरोंठ गांव में पड़ोसी ने धोखाधड़ी कर एक दलित महिला की जमीन पर प्राइवेट बैंक से डेढ़ लाख रुपए का लोन निकाल लिया। महिला को जैसे ही इसकी जानकारी हुई उसने इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार शांति बाई पत्नी श्यामलाल जाटव निवासी ग्राम पीरोंठ तहसील बदरवास ने बताया कि उसके नाम पर दर्ज 18 हेक्टेयर जमीन पर संतोष पुत्र मंगल सिंह यादव ने फर्जी तरीके से षड़यंत्र पूर्वक लोन ले लिया। महिला ने बताया कि इतना ही नहीं संतोष सिंह यादव ने फर्जीवाड़ा कर उसके नाम से दर्ज जमीन को भी अपने नाम कर लिया। महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!