Press "Enter" to skip to content

धोखाधड़ी कर पड़ोसी ने किया महिला के प्लाट पर कब्जा महिला ने एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम अकाझिरी की रहने वाली एक महिला ने सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर पड़ोसी पर धोखाधड़ी कर प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार सावित्री कुशवाह पत्नी भगवत कुशवाह निवासी ग्राम अकाझिरी थाना रन्नौद जिला शिवपुरी ने बताया कि उसने अपने एक प्लॉट का सौदा पड़ोसी हीरालाल कुशवाहा को 1लाख 30 हजार किया था हीरालाल ने उसे लिखा पढ़ी के समय ₹50000 एडवांस दिया बाकी पैसे प्लॉट पर कब्जा लेने के समय देने का वादा किया था। इसी दौरान वह अपनी बीमारी का इलाज कराने दिल्ली चली गई जिसके बाद पड़ोसी हीरालाल ने उसके प्लॉट पर बनी टपरिया को तोड़ उस पर कब्जा कर लिया। महिला ने पड़ोसी हीरालाल कुशवाह के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पुलिस से की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!