एंबुलेंस के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर की थी पुलिस से शिकायत
शिवपुरी: जिले में नशे की हालत में तेज रफ्तार ट्रक को हाईवे पर दौड़ाना और एम्बुलेंस को रास्ता ना देना चालक को महंगा पड़ गया। ट्रक ड्राइवर के इस कारनामें को एम्बुलेंस चालक ने अपने वीडियो में कैद कर लिया। साथ ही थाने में पहुंचकर शिकायत भी दर्ज की। सुरवाया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम सुरवाया थाना क्षेत्र में झांसी की और से एक एम्बुलेंस शिवपुरी की ओर मरीज लेकर आ रही थी। इसी दौरान एम्बुलेंस के आगे एक ट्रक चल रहा था। ट्रक का ड्राइवर ट्रक को लहराकर चला रहा था। ट्रक ने एम्बुलेंस को करीब 7-8 किलोमीटर आगे नहीं निकलने दिया था।
जब भी एम्बुलेंस के ड्राइवर ने ट्रक से आगे निकलने का प्रयास किया तो ट्रक ड्राइवर ट्रक को लहराने लगता था। इसकी शिकायत एम्बुलेंस के ड्राइवर ने आगे पढ़ने वाले सुरवाया थाना पुलिस को दे दी थी साथ ट्रक लहराते का एक वीडियो भी बना लिया था।
सुरवाया थाना पुलिस ने बेरीगेट लगाकर ट्रक (एम पी.09एच.एच.6320) को रोककर जांच की तो ट्रक ड्राइवर गौरव शर्मा पुत्र द्वारिका प्रसाद शर्मा (33) साल निवासी करोंदी कालोनी शिवपुरी नशे में मदहोश था। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर का मेडिकल कराने के बाद ट्रक जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

एंबुलेंस को रास्ता नहीं देना ट्रक ड्राइवर को पड़ा महंगा पुलिस ने ट्रक को किया जब्त ड्राइवर गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment