Press "Enter" to skip to content

साहब! पति और सास ससुर ने मारपीट कर घर से भगा दिया, अब दो मासूम बच्चों का कैसे करूं भरण पोषण / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के एसपी ऑफिस से है जहां सोमवार को अपनी फरियाद लेकर पहुंची एक विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज करने सहित बच्चों के पालन पोषण के लिए भरण पोषण भत्ता दिलाए जाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार सोनम पत्नी सतेन्द्र परिहार निवासी करैरा हाल निवासी करौंदी कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि उसकी शादी साल 2019 में करैरा के सतेन्द्र परिहार से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति सत्येंद्र ससुर होतम और सास गुड्डी बाई उससे दहेज में 1लाख रुपए और बाइक की मांग करने लगे। इस दहेज की मांग को पूरी नहीं करने पर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। विगत 23 नवंबर 2023 को उसके पति सतेन्द्र ने दहेज की मांग को लेकर शराब पीकर उसके साथ वेल्टों से मारपीट की जिससे वह बेहोश हो गई बाद में पति मुझे मायके करौंदी कॉलोनी शिवपुरी छोड़कर भाग गया।अब पति सत्येंद्र ससुर होतम और सास गुड्डी बाई कह रहे हैं कि दहेज में 1लाख रुपए और बाइक दो तभी तुम्हें घर में रखूंगा। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी पति और सास ससुर के खिलाफ दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!