शिवपुरी: सिहोर थाना क्षेत्र के नैनागिर गांव में भाई की साली से युवक ने पहले तो दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे डरा-धमकाकर करैरा के मंदिर में जाकर शादी भी कर ली। मामले का पता जब युवती के परिजन को लगा तो युवती ने परिजन के साथ थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार भितरवार निवासी 22 वर्षीय युवती 11 दिसंबर को अपने जीजा के घर नैनागिर गांव आई। यहां उसके जीजा के बड़े भाई सोबरन गौड़ ने 17 दिसंबर की रात युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद 18 दिसंबर को वह युवती को लेकर करैरा के एक मंदिर में पहुंच गया। जहां उसे डरा-धमकाकर जबरन शादी भी कर ली।
इस बीच युवती के परिजन उसे वापस अपने गांव भितरवार ले गए। यहां युवती ने पूरी घटना के बारे में परिजन को बताया, तब मामला खुलने पर परिजन युवती को सिहोर थाना लेकर आए। जहां युवती की शिकायत पर से आरोपी सोबरन गौड़ के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। जबकि आरोपी सोबरन की पुलिस ने तत्काल नैनागिर गांव पहुंचकर गिरफ्तारी भी कर ली।

जीजा के बड़े भाई ने साली के साथ किया दुष्कर्म, दुष्कर्म के बाद मंदिर में जाकर की शादी, आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment