शिवपुरी: श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में राज्य स्तरीय ओपन बैडमिटन टूर्नामेंट का आयोजन दिनांक 06 एवं 07 जनवरी 2024 को कलेक्टर श्री रविन्द्र चौधरी, एवं पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, भिण्ड, दतिया, गुना, श्योपुर, अशोक नगर, शिवपुरी आदि जिलो के लगभग 167 बालक/बालिका खिलाडियों ने सहभागिता हेतु पंजीयन कराया, जिसमें से 167 बालक/बालिका खिलाड़ी उक्त प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी की उपस्थिति में किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री गायत्री शर्मा, यातायात प्रभारी श्री रणवीर यादव, उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता एवं उप विजेता खिलाडियों को पुरुस्कार स्वरूप नगद राशि का वितरण किया गया है जिसमें बालक वर्ग में एकल विधा में विजेता खिलाडी अंडर 10-15 वर्ग में नीलेश गुर्जर ग्वालियर प्रथम को राशि 3000/- एवं द्वितीय स्थान पर लक्ष्य पाण्डे ग्वालियर को राशि रू. 2000/- डब्ल्स बालक वर्ग में- नीलेश गुर्जर एवं सम्यक् प्रथम 3000/- एवं द्वितीय स्थान पर शिवपुरी के आर्यन राज एवं अर्णव रहे जिन्हें राशि रू; 2000/- वही अंडर 16-21 बालक वर्ग एकल विधा में भोलाराम भोपाल प्रथम 3000/- एवं द्रवीण द्वितीय स्थान 2000/- वहीं अंडर 16-21 बालिका वर्ग एकल विधा में पूर्णिमा प्रथम 3000/- एवं द्वितीय स्थान पर दिव्या धाकड 2000/- तथा प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त खिलाडियों को तेजा भेट किया गया। राज्य स्तरीय ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में सम्मिलित होने वाले समस्त बालक/बालिका खिलाडियों को स्पोर्टस टी शर्ट वितरित की गई.
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के. खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के टूर्नामेंट आयोजित होने से खिलाडियों में खेल के प्रति रूचि बढ़ती है व अपनी खेल प्रतिभा निखारने का एक सुनहरा अवसर प्राप्त होता है। इसी प्रकार के छोटे-छोटे टूर्नामेंट में सम्मिलित होने से खिलाड़ी को अपनी खेल के स्किल में सुधार करने व आगामी टूर्नामेंट में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है। आगे आने वाले समय में खेल परिसर में इसी प्रकार की अन्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन शीघ्र किया जायेगा। जिससे अन्य खेल के खिलाडियों को भी प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होकर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का अवसर मिल सके.

राज्य स्तरीय ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2024: मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, यातायात प्रभारी रणवीर यादव रहे मौजूद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment