शिवपुरी: शिवपुरी के खनियाधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम देवखो मोटा में पार्टी के दौरान एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई. युवक के शव को कुए में फेंक दिया. मृतक युवक के परिजनों ने थाने एवं पीएम हाउस का घेर कर दिया है.
जानकारी के अनुसार खनियाधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम देवखो मोटा में युवक पार्टी करने गया था तभी युवक का गला दवाकर हत्या कर दी. परिजन लगातार 3 दिन से युवक को ढूंढ रहे थे. शक के तौर पर कुछ लोगों के नाम भी बताए थे. जिन लोगों से पूछताछ करने के बाद उन्होंने अपना जुर्म कबूल किया. पुलिस ने मृतक युवक के शव को बरामद कर लिया है. इसके बाद परिजनों ने पीएम हाउस एवं थाने का घेराव कर दिया है.






Be First to Comment