Press "Enter" to skip to content

कोलारस पुलिस ने लाल मुरम से भरा हाइवा डंपर पकड़ा, खदान से भरकर अवैध रूप से कर रहा था परिवहन / Shivpuri News

शिवपूरी: जिले की कोलारस थाना पुलिस ने लाल मुरम से भरा हाइवा डंपर को पकड़कर डंपर के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें हाइवा डंपर अवैध रूप लाल मुरम की खदान से मुरम को भर कर ले जा रहा था।

कोलारस थाना प्रभारी जीतेन्द्र मावई ने बताया शनिवार रात कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पड़ोरा की ओर से कोलारस की ओर एक हाइवा डंपर अवैध लाल मुरम भरकर निकला है। सूचना मिलते ही केपीएस स्कूल के पास हाइवा डंपर एमपी 07एचबी9525 को रोककर ड्राइवर से पूछताछ की थी। हाइवा डंपर लाल मुरम से भरा हुआ था।

ड्राइवर ने अपना नाम शिवराज लोधी पुत्र हनुमंत सिह लोधी उम्र 30 साल निवासी ग्राम माढा गणेशखेडा थाना रन्नौद का होना बताया था। ड्राइवर के पास लाल मुरम से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि वह ग्राम पडोरा सहराना से लाल मुरम को भरकर ला रहा था। पुलिस लाल मुरम से भरे हाइवा डंपर की जब्ती की कार्रवाई कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!