शिवपुरी: जिले की कोलारस थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान गोवंश से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। जिसमें क्रुरतापूर्वक बछड़ों को भर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर 2 तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पडोरा की तरफ से इंदौर जाने वाले रोड पर एक ट्रक एमपी 09 जी एफ 6&99 पूरणखेड़ी तरफ जा रहा है जिसमें ऊपर तिरपाल बंधी हुई है और नीचे क्रूरता पूर्वक गाय के बछड़े भरे हुए हैं। पुलिस ने ट्रक को रोक कर चेक किया तो ट्रक क्रमांक एमपी 09जी एफ6&99के ऊपर से तिरपाल को हटवा कर देखा तो वाहन में क्रुरतापूर्वक गाय के बछड़े भरे हुए थे।
बछड़ों की गिनती की गई तो ट्रक में कुल 15 बछड़े पाए गए चालक वाहन स्वामी महेश पुत्र विक्रम सिंह सोलंकी उम्र 28 साल निवासी गुरुद्वारे के पीछे निरंजनपुर थाना लसुरिया जिला इंदौर का होना बताया शिवकुमार पुत्र नाथूलाल मीणा उम्र 55 साल निवासी गुरुद्वारे के पीछे निरंजनपुर थाना लसूलिया जिला इंदौर का होना बताया दोनों आरोपियों के कब्जे से 15 गाय के बछड़े इंदौर बूचड़खाने में ले जाते समय मुक्त कराकर घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह मावई सहायक उप निरीक्षक भिलाला भूपेंद्र सिंह नरेश दुबे नीतू सिंह पुष्पेंद्र सिंह रावत राहुल परिहार देशराज सिंह नाहर सिंह इमरान खान की विशेष भूमिका रही।

कोलारस पुलिस ने गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा,क्रुरतापूर्वक भरे थे 15 बछड़े, 2 तस्कर गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कैंसर पीड़ित पत्नी को पति ने घर से निकाला, जेवर भी रखने का आरोप; इलाज और भरण-पोषण के लिए कलेक्टर से गुहार / Shivpuri News
- दो बेटे और एक बेटी के बावजूद 80 साल की मां भीख मांगने को मजबूर, बड़े बेटे पर मकान हड़पने और मारपीट के आरोप / Shivpuri News
- जंगली सुअरों ने रौंदी मूंगफली और मूंग की फसल, किसान ने कलेक्टर से मांगा सर्वे और मुआवजा / Shivpuri News
- कुटीर की मजदूरी के 22 हजार निकले, मजदूर को नहीं मिले! सरपंच-सचिव की मिलीभगत का आरोप, जनसुनवाई में शिकायत / Shivpuri News
- मोबाइल देखने के बहाने दुकान में घुसा युवक, 90 हजार के दो मोबाइल लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment