Press "Enter" to skip to content

महोवा डामरौन हत्याकांड पीड़ित परिवार पर झूठी एफ.आई.आर दर्ज कराने का आरोप / Shivpuri News

करणी सेना और क्षत्रिय समाज ने एसपी को ज्ञापन देकर की निष्पक्ष जांच की मांग

शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महोवा डामरौन में कांग्रेस एजेंट कृष्णपाल सिंह चौहान की हत्या के मामले में राजीनामा का दबाव बनाने पीड़ित परिवार के 4 लोगों पर रात में घर में घुसकर मारपीट का झूठा केस दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इससे आक्रोशित करणी सेना और क्षत्रिय समाज के लोगों ने आज एसपी को ज्ञापन देकर इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार भौंती थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले महोबा डामरोन में विधानसभा चुनाव के दौरान कृष्णपाल सिंह चौहान की आरोपी गजराज सिंह कुशवाह, विनोद कुशवाह, हरदास कुशवाह, वीर सिंह कुशवाह एवं एक महिला के द्वारा हत्या कर दी गयी थी। के बाद पुलिस कार्यवाही हुई और अपराध पंजीबद्ध कराया जिसमें आरोपीगण को गिरफ्‌तार कर जेल भेज दिया गया है।

राजीनामा का दबाव बनाने दर्ज कराई झूठी एफआईआर:
शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंचे करणी सेना और क्षत्रिय समाज के लोगों ने बताया कि आरोपियों के कुटुम्बीजन के द्वारा पीड़ित के परिवारजन के उपर राजीनामा न करने के कारण असत्य एवं मिथ्या आधारों पर पुलिस थाना भाँती में धारा 458 भादवि के तहत झूठी एफ आई.आर दर्ज करा दी है जबकि प्रार्थीगण एवं उसके परिवारजन द्वारा आरोपीगण एवं उसके सहयोगियों से किसी भी प्रकार का बाद विवाद नहीं हुआ है और न ही किसी प्रकार की घटना घटित हुई है प्रकरण में राजीनामा करने के उद्देश्य से उक्त आरोपीगणों एवं उसके सहयोगियों के द्वारा असत्य आधारों पर झूठी एफ.आई.आर. दर्ज करा दी है इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से निष्पक्ष जाँच करायी जाकर दोषीयों के विरूद् अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया जाना आवश्यक एवं न्यायसंगत है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!