Press "Enter" to skip to content

पल्सर बाइक और एक लाख की डिमांड को लेकर पति ने मारपीट कर पत्नी को घर से निकला / Shivpuri News

पीड़िता ने एसपी ऑफिस में दर्ज कराई शिकायत, पति और ससुराल वालों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिद्धेश्वर मेला ग्राउण्ड शिवपुरी की निवासी एक नवविवाहिता को पति और ससुराल पक्ष दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता ने इसकी शिकायत शनिवार को एसपी ऑफिस में दर्ज कराई। महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से भाग देने का आरोप लगाया है।

एसपी ऑफिस पहुंची महिला ने बताया कि उसकी शादी 7 माह पहले बदरवास के रहने वाले दिनेश पुत्र रमेश रजक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति दिनेश रजक, सास वंसती रजक, ताऊ राजू रजक द्वारा दहेज में पल्सर मोटरसाईकिल और एक लाख की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वालों ने अक्टूबर में मेरी मारपीट कर मुझे घर से भगा दिया। जिसकी रिपोर्ट मैं थाने में दर्ज कराई लेकिन ससुराल वालों ने इस केस में राजीनामा कर लिया। इसके बाद 31 दिसंबर को पति और सास ने मेरी मारपीट कर तकीये से मुंह दबाकर मुझे जान से करने का प्रयास किया। मैं किसी तरह ससुराल वालों के चंगुल से छूट कर अपने मायके पहुंची। महिला ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पति और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!